Thursday, June 14, 2012

जानिए क्या होता है टेबलेट कंप्यूटर


टेबलेट कंप्यूटर इन दिनों चर्चा का विषय हैं। भारत द्वारा दुनिया का सबसे सस्ता टेबलेट कंप्यूटर पेश कर दिए जाने के बाद से तो इसकी चर्चा कुछ ज्यादा ही होने लगी है। आइए हम बाताते हैं कि टेबलेट कंप्यूटर क्या होता है। टेबलेट शब्द दरअसल इसके आकार के कारण ही इस्तेमाल हुआ है। टेबलेट कंप्यूटर एक वायरलेस उपकरण है जिसमें कनेक्टिविटी की व्यवस्था है।

यह पूरी तरह से एक कंप्यूटर ही है और इसमें टचस्क्रीन का इस्तेमाल होता है और यह पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम मसलन विंडोज या लिनक्स पर चलता है। यह लैपटॉप से छोटा और हल्का होता है। लेकिन मोबाइल फोन से बड़ा और भारी। इसके स्क्रीन पर इलेक्ट्रॉनिक पेंसिल से भी लिखा जा सकता है। इसमें अलग से कीबोर्ड लगाने की भी व्यवस्था होती है। यह अब कई तरह का होने लगा है। ऐप्पल का आईपैड इस समय सबसे सफल टेबलेट है।

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस शब्द को पॉपुलर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 1971 में जेरॉक्स कंपनी के एलन के ने पहली बार इसका स्केच बनाया था।

No comments:

Post a Comment