
पैसा या धन हमेशा से ही सभी की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत रहा है। वैदिक काल से ही धन के महत्व को बताया गया है। धन प्राप्ति के लिए जरूरी है कि धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। शास्त्रों में बताया गया है कि किन महिलाओं पर सदैव देवी महालक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
शास्त्रों के अनुसार पत्नी को लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। इसी वजह से स्त्रियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं जिससे उनके घर में सदैव महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उसके परिवार में कभी भी किसी वस्तु की कमी न हो। जानिए किन स्त्रियों पर महादेवी लक्ष्मी सदैव कृपा बरसाती रहती है। महालक्ष्मी कहां निवास करती है? इस संबंध में देवी ने स्वयं बताया है कि-
- जो स्त्रियां स्वभावत: सत्यवादिनी तथा पतिव्रता, धार्मिक आचरण करने वाली हैं, जो भगवान में आस्था रखने वाली हैं, उनके यहां मैं निवास करती हूं।
- जो स्त्रियां घर को और बर्तन को शुद्ध तथा स्वच्छ रखने वाली हैं और गायों की सेवा तथा धन-धान्य संग्रह करती हैं, उनके यहां भी मैं सदा निवास करती हूं।
- जो स्त्रियां सत्य बोलने वाली और सौम्य वेश-भूषा धारण करने वाली होती हैं, सदगुणवती, कल्याणमय आचार-विचार वाली होती हैं, ऐसी स्त्रियों के यहां मैं सदा निवास करती हूं।

No comments:
Post a Comment