Friday, February 25, 2011

घर में पैसा कहां और कैसे रखना होगा फायदेमंद!

पैसा या धन रखने के लिए सभी के घरों में कोई स्थान होता ही है। कुछ लोग पैसा तिजोरी में रखते है तो कुछ अलमारी में, वहीं कुछ लोग अन्य सुरक्षित स्थान पर।



चोरों से बचाने के लिए पैसा किसी विशेष जगह पर ही रखा जाता है। वास्तु अनुसार बताए गए स्थान पर पैसा रखने से आपका धन सुरक्षित तो रहेगा साथ ही उसमें बरकत भी होगी। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी।



उत्तर दिशा को वास्तु शास्त्र के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है। उत्तर दिशा का प्रभाव गृहस्वामी के धन की सुरक्षा और समृद्धि देने वाला माना जाता है। मतलब वास्तु शास्त्र के अनुसार गृहस्वामी को अपने नकद धन को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। नकद धन के लिए अलग से कमरा बनाना आज के जमाने में तो संभव नहीं है।



यह तो सिर्फ पुराने जमाने में राजे रजवाड़ो के लिए संभव था। इसलिए गृहस्थ को अपना धन उत्तर दिशा के बेडरुम में रखना चाहिये। नकद, गहनों एवं अन्य कीमती चीजों को उत्तर दिशा में किसी स्थान पर रखना बहुत शुभ फल देने वाला होता हैं लेकिन उत्तर दिशा के पूजा स्थान के आसपास मे इसका स्थान उत्तम होता है धन को इस स्थान पर रखने से धन में तेजी से वृद्धि होने लगती है।



इसमें एक अलग मत और भी है कुछ वास्तुशास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में रखना चाहिए और रत्न, आभूषण आदि दक्षिण में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि नकद धन आदि हल्के होते है इसलिए इन्हे उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है। रत्न आभूषण में वजन होता है इसलिए उन्हे कहीं भी नहीं रखा जा सकता है। इसके लिए तिजोरी या अलमारी की आवश्यकता होती है और ये काफी भारी होती है। इसलिए दक्षिण दिशा में रख उसमें आभूषण आदि रखने को उतम माना जाता है।

Tuesday, February 15, 2011

हमेशा पैसों से भरा रहेगा आपका पर्स अगर..

क्या आपके पर्स में पैसा नही टिकता, बार-बार खर्च हो जाता हैं या हमेशा पर्स खाली ही रहता है अगर हां तो आप अंक ज्योतिष के अनुसार अपने अंक का प्रयोग करें। ये प्रयोग शुक्लपक्ष में किया जाता हैं और प्रभाव कम हो जाने पर छ: महीने बाद फिर से किया जा सकता हैं।जानिएं इसके लिए आपको अपने अंक के अनुसार क्या करना चाहिए..



अंक 1: जिनका अंक एक है वह अपने पर्स में सफेद रेशमी चौकोर कपड़े पर अपने भाग्यांक का नंबर 1 लिख कर रविवार सुबह के समय रखें. इसे प्रतिदिन हमेशा अपने पास रखने से धन में वृद्धि होगी और आपका पर्स हमेशा भरा रहेगा।



अंक 2: जिनका अंक दो है वह अपने पर्स में नीले रंग के रेशमी कपड़े में सफेद रंग के चमकीले सितारे लगवा कर सोमवार रात्री के समय से रखें तो उनके पर्स में कभी पैसों की कमी नही होगी।



अंक 3: तीन अंक वालों को गुरूवार सुबह के समय अपने पर्स में पीले रंग के रेशमी कपडे में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए।



अंक 4: अंक चार वालों को पर्स में भूरे रंग के रेशमी कपड़े में काली मिर्च बाँध कर रखना चाहिए इसके रखने से अंक चार वालों का पर्स पैसों से भरा रहेगा। इसे शनिवार शाम के समय रखें।



अंक 5: इस अंक वालों को बुधवार दोपहर के समय पर्स में हरे रंग के रेशमी कपड़े में एक ताम्बे का छेद वाला सिक्का लपेट कर हरे रंग के धागे से बाँध कर रखना चाहिए ।



अंक 6: अगर आपका अंक छ: है तो आप अपने पर्स में गुलाबी रंग के रेशमी कपड़े में सफेद रंग से 6 का अंक लिख कर शुक्रवार सुबह के समय रखें और रखने के बाद कोई भी सफेद मिठाई का सेवन करें तो आपको पैसों से संबंधित परेशानियां नही होगी।



अंक 7: सात अंक वाले गुरुवार के दिन सुबह अपने पर्स में सुनहरी रंग के कपड़े में पीली सरसों बांध कर रखें ।



अंक 8: जिनका अंक आठ है वो शनिवार को सुबह पर्स में पीले रंग के कपड़े में अखंडित चावल के 21 दाने बाँध कर रखें तो पैसों से संबंधित रुकावटें दूर होने लगेगी।



अंक 9: मंगलवार शाम को पर्स में लाल रंग का रेशमी कपड़ा रखने से इस अंक वालों का पर्स हमेशा भरा रहेगा।



Saturday, January 1, 2011

राशि के अनुसार ऐसा करें तो होगी मनोकामना पूरी


जब कोई भी इंसान अपनी किसी भी इच्छा की पूर्ति के लिए कोशिशें कर के हार जाता है तो फिर वह मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगता है। इस तरह वह पैसों व समय दोनों का नुकसान उठाता है। फिर भी वह निश्चयपूर्वक नहीं कह सकता कि उसकी मनोकामना पूरी हो ही जाएगी। लेकिन तंत्र विज्ञान मे कुछ ऐसे टोटके हैं जिन्हे अपनाकर आप निश्चित ही अपनी सारी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं 2011में आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो तो आपकी राशि के अनुसार नीचे लिखें टोटको को पूरी श्रद्धा से अपनाएं निश्चित ही 2011 में आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मेष- ग्यारह हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढ़ाएं या वर्ष में एक बार हनुमान जी के किसी मन्दिर में रामध्वजा लगवाएं।

वृषभ- ग्यारह शुक्रवार लक्ष्मीजी या देवी के मन्दिर में खुशबु वाली अगरबत्ती चढ़ाएं और खीर का प्रसाद बांटे।

मिथुन- रोज कुछ भी खाने से पूर्व इलायची और तुलसीदल गणपति के स्मरण के साथ सेवन करें।कर्क- भगवान शिव को हर सोमवार को मीठा दूध चढ़ाएं।

सिंह- जल में रोली और शहद मिलाकर रोज सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अघ्र्य दें।

कन्या- २१ बुधवार गणेश जी को दूर्वा, गुड़ व साबुत मूंग चढाएं।

तुला- शुभ कार्य के लिए निकलने से पहले तुलसी के दर्शन करें और उसका एक पत्ता खाकर निकलें।

वृश्चिक- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलने से पूर्व हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं।

धनु- सूर्यदशा की ओर मुख करते हुए नित्य नाभि और मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर- हर शनिवार को उठते समय सबसे पहले खेजड़ी या पीपल के पेड़ पर जल चढाएं।

कुंभ- सात शनिवार दक्षिणामुखी हनुमान जी की परिक्रमा करें। अंत में गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालिसा का पाठ करें।

Friday, December 24, 2010

राशि के अनुसार मंत्र जप से नहीं होगी पैसों की तंगीराशि के अनुसार मंत्र जप से नहीं होगी पैसों की तंगी


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन पर उसकी राशि का विशेष प्रभाव पड़ता है। सभी अपनी राशि का मंत्र यदि नियमित रुप से पूजा के समय कम से कम एक माला जप करते रहे तो उसकी राशि पर अशुभ ग्रह के प्रभाव और दोषों का निवारण हो जाता है।

उसी प्रकार यदि किसी के घर में अलक्ष्मी का निवास हो गया हो। आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है तो अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जप करें । इन मंत्रों के जप से आपकी गरीबी जरुर दूर हो जाएगी साथ ही ये मंत्र धनसम्पदा बढ़ाने और भौतिक सुख प्रदान करने में बहुत सफल माने गए हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको न हो कभी पैसों की तंगी तो अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जप आपके लिए निश्चित ही लाभदायक होगा।


मेष- ऊं ऐं क्लीं सौ:


वृष- ऊं ऐं क्लीं श्रीं


मिथुन- ऊं क्ली ऐं सौ:


कर्क-ऊं ऐं क्ली श्रीं


सिंह- ऊं ह्रीं श्रीं सौ:


कन्या- ऊं श्रीं ऐं सौ:


तुला- ऊं ह्रीं श्रीं सौं


वृश्चिक- ऊं ऐं क्लीं सौ:


धनु- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:


मकर-ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:


कुंभ- ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं


मीन- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

Thursday, December 23, 2010

राशि के अनुसार ऐसे करें टेंशन को छू मंतर


ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रहों में चंद्रमा को मन का स्वामी माना गया है। कुंडली में चंद्रमा की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति अवसाद ग्रस्त हो जाता है और उसका मन कुंठीत हो जाता है। इसलिए अपनी राशि के अनुसार चंद्रमा से संबंधित प्रयोग करें तो आप अवसाद और टेंशन से बच सकते है।

मेष- मेष राशि वाले जातक रात में सिरहाने, तांबे के पात्र में जल भर कर रखें और सुबह कांटेदार पेड़ पौधे में डालें तो फ्रस्ट्रेशन से बच सकते है।

वृष- सोमवार को सफेद कपड़े में चावल और मिश्री बांधकर बहते हुए पानी में बहाने से आपका मन हमेशा स्वस्थ्य बना रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वाले लोग गले में या कनिष्ठीका अंगुली यानी लिटिल फिंगर में चांदी की अंगुठी में मोती धारण करें।

कर्क- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए आप गाय के कच्चे दूध से शिव जी का अभिषेक करें।

सिंह- रात में तांबे के बर्तन में जल भर कर रखें और सुबह उस जल को पिने से आप कभी कुंठीत नही होंगे।

कन्या- आपकी राशि के अनुसार आपको पानी का दान देना चाहिए।

तुला- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए आपको पानी का दान नही देना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा अशुभ फल देने वाला होता है इसलिए इन्हे चांदी के साथ मोती धारण करना चाहिए और गहरे पानी से सावधान रहना चाहिए।

धनु- फ्रस्ट्रेशन से बचने के लिए धनु राशि वाले लोगो को श्मशान या अस्पताल में प्याऊ लगवाना चाहिए।

मकर- यह राशि शनि देव की राशि है इस राशि वालों को शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना चाहिए।

कुंभ- अपनी राशि के अनुसार आपको पानी या कच्चा दूध मटके में रख कर सुखी नदी में गाढऩा चाहिए।

मीन- आपकी राशि जलतत्व की राशि है इसलिए मीन राशि वाले लोगों को मछली को दाना डालना चाहिए

ऐसे सपने आएं मतलब जल्द ही चमकेगी किस्मत


कहते हैं ज्योतिष के माध्यम से किसी के भी भूत-भविष्य और वर्तमान का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिष का ऐसा ही एक प्रकार स्वप्र ज्योतिष है, जिनसे हम भविष्य में क्या होने वाला है? इस प्रश्न का उत्तर खोज सकते हैं।

स्वप्न ज्योतिष के माध्यम से भविष्य में घटित होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं।

-सपने में अपने आपको आग जलाते हुए देखना।

-सपने में किसी का कत्ल करना।

-नारियल का प्रसाद मिलना।

-सपने मे पहाड़ पर चढऩा।

-सपने में कोई धार्मिक कार्य करना या देवी-देवता की मूर्ति देखना।

-सपने में कोई कड़वी चीज खाना।

-सपने में अपने आप को छाता खोलते देखना।

-सपने में खुद को रोते हुए देखना।

यदि उपर लिखे सपनों में से कोई भी स्वप्न आपको दिखाई दे, तो समझना चाहिये कि आपके व्यवसाय या नौकरी के क्षेत्र में आपकी तरक्की के साथ ही आपका शीघ्र ही भाग्योदय होगा।

Tuesday, December 21, 2010

वो पांच शेयर जो दिलाएंगे आपको मुनाफा


आज हम फिर आपको बताएंगे उन पांच शेयरों के बारे में जो आपको दिला सकते हैं मुनाफा। आइए जानते हैं कि वे कौन से पांच शेयर हैं जो देंगे मुनाफा।

इस सूची में पहला नाम है कोल इंडिया का। इस कंपनी का कोयले के व्यवसाय के बड़े हिस्से पर कब्जा है। देश में कोयले की भारी कमी है। कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाना चाह रही है और इसके लिए निवेश और प्रयास कर रही है। कंपनी के शेयर 312 रुपए पर खरीदें और टारगेट रखें 380 रुपए का।

अंसल प्रॉपर्टी ऐंड इन्फ्रा-यह कंपनी 19 टाउनशिप प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसकी बिक्री में 79 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसका लाभ 54 प्रतिशत बढ़ा है। इसके मार्जिन में और सुधार की गुंजाइश है। कंपनी अपना कर्ज भी घटा रही है। इसे 58 रुपए तक खरीदें और इसका टारगेट होगा 75 रुपए का।

पॉवर ग्रिड-यह कंपनी सरकारी है और इस सेक्टर में सरताज है। ट्रांसमिशन के काम में हो रही बढ़ोतरी से इसके लाभ में और वृद्धि होगी। इसके अलावा कंपनी के टेलीकॉम टॉवर बिजनेस से भी उसे लाभ मिलेगा। इसे 97 रुपए पर खरीदें और इसका टारगेट रखें 120 रुपए।

थॉमस कुक-यह कंपनी टूरिज्म क्षेत्र की शुरूआती कंपनियों में से है। इस समय सर्दियों की छुट्टियों के कारण इसके कामकाज में बढ़ोतरी हो रही है। यह 72 शहरों में काम कर रही है और इसे बढ़ाती जा रही है। इसका रिजल्ट बढ़िया आने की उम्मीद है। इसे 58-60 रुपए पर खरीदें और टारगेट रखें 75 रुपए।

यस बैंक- इसका बिजनेस मॉडल इसे लाभ पहुंचाएगा। वर्तमान में यह कॉरपोरेट बैंक है इसलिए इसके बेहतर करने की उम्मीद है। यह अपने और ब्रांच खोलने जा रही है। इसे 299 रुपए में खरीदें और 360 रुपए का टारगेट रखें।

ललित खन्ना, चीफ कंसल्टेंट, ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड

उद्घघोषणा- यह सलाह तात्कालिक परिस्थितियों पर आधारित है और इसमें समयानुसार बदलाव हो सकते हैं।