Friday, May 18, 2012

बड़े ही काम की हैं ये वेबसाइट्स, आपको हो सकता है फायदा


स्टूडेंट्स को गर्मी की छुट्टियों में कई असाइनमेंट्स मिले होंगे। इसके अलावा होम वर्क अलग से होगा। ऐसे में कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जानते हैं, जो इन्हें पूरा करने में मदद करेंगी। स्टूडेंट्स कई बार घर पर पढ़ते हुए ऐसी डिटेल्स पाने की जरूरत महसूस करते हैं, जिनका जिक्र किताबों में तो होता है, लेकिन उस पर गहराई से जानकारी नहीं होती। ऐसे मुद्दों और विषयों पर गहराई से जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानते हैं कौन सी साइट्स बनेंगी मददगार।

Refdesk.com

यह तथ्यों की जांच करने में मददगार वेबसाइट है। यहां पर इतने विविध तथ्य और जानकारियां मौजूद हैं कि छात्रों के लिए इससे बेहतर होमपेज कोई और नहीं हो सकता। गूगल, बिंग और याहू सर्च रेफडेस्क के होमपेज से ही की जा सकती है। इसके साथ-साथ विकीपीडिया, यू-ट्यूब तथा कई डिक्शनरियों तथा इनसाइक्लोपीडिया में भी सर्च की सुविधा मौजूद है। दिन के खास समाचारों, खास तथ्यों, खास लोगों, खास शब्दों, खास घटनाओं आदि की आकाईव भी उपलब्ध है।

Factmonster.com

इस वेबसाइट को ऑनलाइन अल्मनेक, डिक्शनरी, इनसाइक्लोपीडिया और होम वर्क में मदद करने वाले रिसोर्स के रूप में देख सकते हैं। होमपेज पर ही दुनिया की हलचल, लोग, खेल, विज्ञान, गणित जैसे लिंक्स दिए गए हैं, जिनके भीतर जाने पर तथ्यों और जानकारियों का खजाना खुल जाता है। टाइमलाइन सेक्शन यूजर को इतिहास की यात्रा करने का मौका देता है, तो वर्ड वाइस में शब्द-ज्ञान को आजमा सकते हैं। एटलस आपको दुनिया की सैर कराता है।

Wolframalpha.com

यह एक अनूठा सर्च इंजन है, जो विद्याथिर्यों और शोधकर्ताओं के लिए बेहद उपयोगी है। इसे कम्प्यूटेशनल नॉलेज इंजन कहा गया है, क्योंकि यह किसी भी विषय पर मांगी गई सामग्री को जरूरत के हिसाब से दिखाने में सक्षम है। यह सामान्य सर्च नहीं, बल्कि इंटेलीजेंट सर्च रिजल्ट है जो सिर्फ सूचनाएं नहीं खोजता बल्कि उनका विश्लेषण करके नतीजे दिखाने में सक्षम है। मिसाल के तौर पर गूगल hindi and mandarin लिखकर सर्च करने पर ऐसे पेजों को दिखाया जाता है, जिनमें हिंदी और मंदारिन दोनों का जिक्र हो।

लेकिन यही सर्च टर्म जब Wolframalpha में डाला जाता है, तो वह इन दोनों भाषाओं का तुलनात्मक विश्लेषण दिखाता है। यहां इतिहास से लेकर वर्तमान तक के बारे में जरूरी तथ्य मिलेंगे। विश्व एवं खबरें, इतिहास, खेल, जीवनियां, कलाएं, मनोरंजन, बिजनेस, हेल्थ एंड साइंसेज, कैलेंडर एंड हॉलीडेज जैसी कई श्रणियों में सूचनाओं का भंडार भरा पड़ा है। ज्ञानवर्धक पहेलियां, देशों के प्रोफाइल, कनवर्जन कैलकुलेटर आदि सुविधाएं आपको लुभाएंगी।

Wisegeek.com

इस वेबसाइट पर स्टूडेंट्स की जरूरत के विषयों पर स्तरीय लेखों का भंडार है। साइंस एंड इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों पर कोई साढ़े चार हजार, एडल्ट एजुकेशन एंड ट्रेनिंग पर साढ़े पंद्रह हजार, महान हस्तियों पर तेरह सौ, बिजनेस एंड इकोनॉमी पर सात हजार से अधिक, जानवरों और पर्यावरण पर चार हजार, टेक्नोलॉजी और गैजेट्स पर करीब चार हजार लेख मौजूद हैं।

 

Thursday, May 17, 2012

क्या आप जानते हैं अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाई जाए?

लैपटॉप खरीदते समय उसके तमाम फीचर्स देखने के अलावा एक और चीज महत्वपूर्ण होती है और वह है उसका बैटरी बैकअप। अगर लैपटॉप का बैटरी बैकअप अच्छा नहीं है, तो इससे आपको काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इससे अलावा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिनकी मदद से लैपटॉप की लाइफ और बैटरी बैकअप बढ़ा सकते हैं।

ब्राइटनेस रखें कम

लैपटॉप का प्रयोग करते समय उसकी स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप कंज्यूम करती है। इसके लिए स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें। जरूरत से अधिक ब्राइटनेस ज्यादा पावर तो कंज्यूम करती ही है, साथ ही यह आंखों के लिए भी घातक है। इसके अलावा लैपटॉप में दिए गए ब्लूटूथ, वाईफाई कनेक्शन की जरूरत न होने पर उन्हें बंद रखें। हो सके तो माउस की जगह लैपटॉप पैड का प्रयोग करें।

लगातार बैटरी चार्ज न करें

अगर आपका लैपटॉप पूरा चार्ज हो चुका है, तो उसे चाजिर्ंग पोर्ट से हटा दें या पॉवर ऑफ कर दें। कभी भी चाजिर्ंग के बीच में लैपटॉप से पावर डिसकनेक्ट न करें। इससे लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम होती है। इसके अलावा जब लैपटॉप में पावर 15 प्रतिशत तक कम हो जाए तभी उसे चार्ज करें क्योंकि बीच में लैपटॉप चार्ज करने से डिवाइस की होल्डिंग पावर कम हो जाती है।

आसपास का माहौल रखें ठंडा

लैपटॉप का प्रयोग करते समय उसके आसपास का वातावरण ठंडा रहना चाहिए। साथ में लैपटॉप के किनारे दिए गए विंड पेनल खुले रहें। ऐसा न हो कि विंड पैनलों के सामने कोई अवरोध हो, इससे लैपटॉप और ज्यादा गर्म होगा। वैसे आजकल के लैपटॉप में एडवांस कूलिंग तकनीक दी जा रही है, जिसकी वजह से वे ज्यादा हीट नहीं करते। हो सके तो कार में ज्यादा देर तक नोटबुक को न रखें। जब आप कार में कहीं ट्रैवल कर रहें हो तभी लैपटॉप का प्रयोग करें, क्योंकि बंद कार में अंदर का तापमान काफी अधिक रहता है।

लैपटॉप बैटरी बदलें

नए डिवाइस में बैटरी बैकअप से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती, मगर समय के साथ बैटरी की पावर क्षमता कम होने लगती है। एक निश्चित समय बाद पुरानी बैटरी को बदल दें। कमजोर बैटरी कभी भी पावर कट कर सकती है, जो लैपटॉप के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

 

Saturday, May 12, 2012

सामने आया सबसे बड़ा सच, माया कैलेंडर में खुला असली राज !


ग्वाटेमाला सिटी। दुनिया के अंत की भविष्यवाणी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। ऐसा लगता है कि 2012 दुनिया का आखिरी साल नहीं होगा। जिस माया सभ्यता के कैलेंडर की दुहाई देकर इस वर्ष दुनिया का अंत होने की भविष्यवाणियां की जा रही थीं, उसी के बनाए एक कैलेंडर ने इन आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के अब तक के सबसे पुराने संस्करण से साफ है कि अगले कई अरब वर्षो तक पृथ्वी बनी रहेगी। कम से कम कुछ लाखों साल तक तो मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आएगी।
अद्भुत खोज

पूवरेत्तर ग्वाटेमाला में माया सभ्यता के प्राचीन शहर शूलतुन में पुरातत्वविदों ने एक घर की दीवारों पर बनी पेंटिंग ढूंढ निकाली हैं। यह तस्वीरें न केवल गणितीय और ऐतिहासिक रूप से अहम है बल्कि इससे माया सभ्यता के जीवन की एक अनूठी झलक मिलती है। इस शोधकार्य को अंजाम देने वाले बोस्टन विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद विलियम सैटनरे ने कहा कि माया सभ्यता के पुरोहित दरअसल ब्रrांडीय समय को समझने का प्रयास कर रहे थे और यही वह जगह है जहां वे इन गणनाओं को अंजाम दिया करते होंगे।

अंत का अंदेशा नहीं

दीवार पर बनी पेंटिंग्स में एक लगभग आधे वर्ग मीटर आकार का कैलेंडर है। वैज्ञानिक इसे अब तक मिला सबसे पुराना माया कैलेंडर करार दे रहे हैं। इस कैलेंडर में कई वर्षो के लिए समय की गणना की गई है और यह कम से कम 7000 साल आगे तक जाता है। जाहिर है 2012 का प्रलय इन मायावासियों के दिमाग में नहीं था। साथ ही इन गणनाओं के आधार पर लाखों-करोड़ों वर्ष आगे तक की भविष्यवाणियां की जा सकती हैं।यह नया कैलेंडर पत्थर की एक दीवार में तराशा हुआ है जबकि 2012 मे दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाले सभी माया कैलेंडर पुरानी पांडुलिपियों में मिलते हैं। दुनिया के अंत की घोषणा करने वाले सभी कैलेंडर इस पाषाण कैलेंडर से कई सौ वर्ष बाद तैयार किये गए थे।

2010 में मिला था शहर

शूलतुन के जंगलों में माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण शहर होने के बारे में पहली बार 1915 में पता चला था। इसके बाद यहां खजाना चोरों ने कई बार सेंध लगाने का प्रयास किया। प्रोफेसर सैटनरे के छात्र मैक्स चेम्बरलिन ने जब 2010 में एक सुरंग से जाकर यहां कुछ भित्तिचित्रों के होने का पता लगाया तो पूरी टीम खुदाई में जुट गई और उन्होंने सदियों से गुमनामी में खोए माया सभ्यता के इस प्राचीन शहर को ढूंढ निकाला। यह पूरा शहर 16 वर्गमील में फैला हुआ है और इसे पूरी तरह से खोदकर बाहर निकालने के लिए अगले दो दशकों का समय भी कम है।

Friday, May 11, 2012

घर पर रहेगा एटीएम कार्ड, निकल जाएगा आपके खाते से पैसा

अगर आप पैसा निकालने एटीएम पहुंचे और आपका डेबिट कार्ड घर पर ही छूट जाए, तो आपको बड़ी परेशानी होती होगी। इस परेशानी को अब आपको ज्यादा दिन तक सहने की जरूरत नहीं है। जी हां, अब इसका विकल्प खोज लिया गया है। इस नए विकल्प में आपके पास कार्ड नहीं भी होगा तो भी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। एक बैंक ऐसे एटीएम मशीन को पर काम कर रहा है। इस नई तकनीक में हथेली की पहचान करके एटीएम मशीन आपको पैसा दे देगी। दिसम्बर में क्राफ्ट ने आईसैम्पल वेंडिंग मशीन का परीक्षण शुरू किया। मशीन बायोमेट्रिक स्कैनर के जरिए सामने खड़े व्यक्ति के उम्र और लिंग की पहचान करेगी। यह मशीन वयस्कों को तो पैसे देगी, लेकिन बच्चों को पैसे नहीं देगी। समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक दो मशीनों को परीक्षण के लिए शिकागो के शेड एक्वे रियम और न्यूयार्क के साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट भेजा गया है। जिलेट जैसी कई कम्पनियां हैं जो पहले से बायोमेट्रिक प्रौद्योगिकी का परीक्षण कर रही है।

Thursday, April 19, 2012

जानिए कौन-कौन से काम करने से दूर होती हैं महालक्ष्मी...

पैसा, धन, रुपए आज सभी की सबसे पहली जरूरत बन गया है। इसके लिए कई प्रकार के जतन किए जाते हैं। फिर भी कई लोगों के साथ काफी ऐसा होता है कि अत्यधिक मेहनत के बाद भी पर्याप्त पैसा नहीं मिल पाता। कुछ लोगों की आय तो बहुत अच्छी होती है लेकिन बचत नहीं हो पाती। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होने के पीछे कई कारण मौजूद हैं।

धन की प्राप्ति और बचत के लिए जरूरी है कि आप देवी महालक्ष्मी की कृपा रहे। महालक्ष्मी की कृपा के बिना कोई भी व्यक्ति धन के संबंध में संतुष्ट हो ही नहीं सकता। धर्म शास्त्रों के अनुसार महालक्ष्मी उन्हीं लोगों से प्रसन्न होती हैं जो निम्न कर्मों से दूर रहते हैं-

सूर्योदय के बाद सोना, सूर्यास्त के समय सोना, दिन में सोने वाले लोगों से मां लक्ष्मी अप्रसन्न रहती हैं।

रात में दही तथा दिन में दूध का सेवन करने से लक्ष्मी का नाश होता है।

जिस घर में या प्रतिष्ठान में गंदगी या बदबू रहती है वहां महालक्ष्मी का निवास नहीं होता है।

किसी भी दिन विशेषकर गुरुवार को ज्यादा ऊंची आवाज में बोलने या लडऩे से पैसा समाप्त होता है।

जिस घर में पति-पत्नी में झगड़ा होता हो वहां महालक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं।

जिस घर में रात के समय झूठे बरतन रहते हो वहां देवी लक्ष्मी नहीं रहती हैं।

इन बातों का ध्यान रखने पर धन की देवी महालक्ष्मी सदैव आपके घर पर निवास करेंगी और पैसा से जुड़ी समस्याएं आपसे दूर ही रहेंगी।

Friday, April 13, 2012

ई-मेल के कुछ और बेहतरीन ठिकाने, क्या आप जानते हैं?

इंदौर। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला लगभग हर शख्स किसी न किसी ई-मेल सर्विस से जरूर जुड़ा होता है। सबसे लोकप्रिय ई-मेल सर्विसेज में जीमेल, याहू, एओएल और हॉटमेल शामिल हैं, लेकिन और भी कई सेवाएं यूजर्स को अच्छी और सुरक्षित ई-मेल सुविधा मुहैया करा रही हैं। जानते हैं इनके बारे में।



zoho.com/mail


भारत से संचालित होने वाली एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय सेवा। जोहो मेल में बिजनेस यूजर्स और आम यूजर्स दोनों के लिए ई-मेल अकाउंट बनाने की सुविधा है। आम यूजर फ्री अकाउंट बना सकते हैं, जिसमें पांच जीबी तक का स्पेस दिया जाता है। इंस्टेंट मैसेंजर और कैलेंडर इसके खास फीचर्स हैं। महत्वपूर्ण संदेशों और संपर्को को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में ई-मेल को फोल्डर्स और लेबल्स में वर्गीकृत करने जैसी सुविधाएं पसंद आएंगी। मेल बॉक्स विज्ञापनों से पूरी तरह फ्री है। यूजर्स चाहें तो मैसेज को थोड़ी देर से भेजने (डिलेड रिप्लाय) की सुविधा का भी फायदा उठा सकते हैं, जो असावधानीवश कुछ गलत लिख देने के मामलों में कारगर है।


mail.com


ई-मेल के लिए इससे बेहतर कोई और पता शायद दूसरा नहीं हो सकता। याद रखना बेहद आसान और नाम कितना सटीक। यह सबसे पुरानी और लोकप्रिय ई-मेल सेवाओं में से है। हालांकि भारत में इसे कम इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने व्यवसाय या इलाके के नाम के आधार पर अपना ई-मेल आईडी चाहते हैं, तो यहां मौजूद दो सौ विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं, जैसे इंजीनियर.कॉम, जर्नलिस्ट.कॉम, आर्किटेक्ट.कॉम या एशिया.कॉम। असीमित स्टोरेज, स्पैम फिल्टर और एंटीवायरस सुरक्षा, लेबल्स को ड्रैग एंड ड्रॉप करने की सुविधा ने इसे दुनिया भर में तीन करोड़ से ज्यादा यूजर्स की पसंदीदा बनाया है।


inbox.com


अपनी स्पीड के लिए मशहूर यह ई-मेल सेवा पांच गीगाबाइट की स्टोरेज स्पेस देती है। साफ-सुथरा इंटरफेस, तेज सर्च, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह रिच टेक्स्ट एडिटिंग, एंटी स्पैम और एंटीवायरस स्कैनिंग वगैरह इसकी खासियत हैं। ई-मेल को व्यवस्थित रखने के लिए स्टार्स, फोल्डर्स, लेबल्स और फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 एमबी तक के अटैचमेंट भेजने की सुविधा भी बड़े काम की है। कैलेंडर, नोट्स और इमेज गैलरी भी मौजूद हैं। यूजर्स अपने इनबॉक्स को मनपसंद रंग और डिजाइन से भी सजा सकते हैं।


myspace.com/my/mail


मशहूर सोशल नेटवर्किग वेबसाइट माइस्पेस की तरफ से पेश यह ई-मेल सेवा दूसरों से अलग अनुभव देती है। खास बात यह है कि असीमित स्टोरेज क्षमता होने के कारण यूजर्स को कभी अपने ईमेल मैसेज डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके स्पैम और वायरस फिल्टर काफी अच्छे हैं इसलिए आप अपनी ई-मेल के सुरक्षित रहने के बारे में निश्चिंत हो सकते हैं। अलबत्ता यहां फोल्डर या लेबल्स जैसी चीज नहीं है, इसलिए संदेशों को व्यवस्थित करना थोड़ा मुश्किल लगता है।

Tuesday, January 10, 2012

आपके ही घर में छुपा है किस्मत और पैसा डबल करने का राज


जी हां आपको यकीन नहीं होगा कि इतना बड़ा राज आपके ही घर में छुुपा हो सकता है, लेकिन ये सच है। अगर आप गोर करें तो आपको पता चल जाएगा कि कैसे आसानी से पैसा और किस्मत डबल कर सकते हैं।

पैसा, धन, रुपए की जरूरत आज सभी को है, इसे हासिल करने के लिए कई प्रकार के जतन किए जाते हैं। कई लोगों की किस्मत में थोड़ी मेहनत के बाद ही काफी धन प्राप्त हो जाता है लेकिन कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी उन्हें पर्याप्त पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी टिप्स बताई गई हैं जिससे आपके परिवार की ओर महालक्ष्मी की कृपा बढ़ेगी, फिर मिलेगा धन ही धन।

वास्तु के अनुसार सबसे अधिक जरूरी है कि घर सभी चीजे सही जगह पर रखी रहें अन्यथा गरीबी का निवास बहुत जल्दी हो जाता है। इसलिए इन बातों को अपनाएं...

कौन सी वस्तु कहां रखें



- सोते समय सिर दक्षिण में पैर उत्तर दिशा में रखें। या सिर पश्चिम में पैर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

- अलमारी या तिजोरी को कभी भी दक्षिणमुखी नहीं रखें।

- पूजा घर ईशान कोण में रखें।

- रसोई घर मेन स्वीच, इलेक्ट्रीक बोर्ड, टीवी इन सब को आग्नेय कोण में रखें।

- रसोई के स्टेंड का पत्थर काला नहीं रखें।

- दक्षिणमुखी होकर रसोई नहीं पकाए।

- शौचालय सदा नैर्ऋत्य कोण में रखने का प्रयास करें।

- फर्श या दिवारों का रंग पूर्ण सफेद नहीं रखें।

- फर्श काला नहीं रखें।

- मुख्य द्वार की दाएं ओर शाम को रोजाना एक दीपक लगाएं।

इन बातों को अपनाने निश्चित की धन संबंधी कई परेशानियां दूर होंगी।