Sunday, December 25, 2011

बैंक में खाता रखने वालों को होगा फायदा


आरबीआई ने बैंकों को नया फरमान जारी किया है जिसके तहत बैंक में खाता रखने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वो खाता बंद करने वालों से किसी तरह का कोई शुल्क न वसूले। आरबीआई ने कहा कि वो आम लोगों तक आधुनिक बैंक सुविधाएं पहुंचाना चाहता है और अगर कोई व्यक्ति नौकरी बदलने या किसी दूसरे कारण से अपना खाता बंद करवाना चाहता है तो उसपर कोई शुल्क न वसूला जाए।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती ने कहा कि बैंक उस सेवा की फीस कैसे वसूल सकता है जो वो दे ही नहीं रहा खाता बंद करने का मतलब है सेवा बंद करना और ऐसे में कोई बैंक किसी व्यक्ति के खाते से पैसे निकालकर अपने नफे-नुकसान में नहीं जोड़ सकता।

Wednesday, December 21, 2011

पांच आयुर्वेदिक नुस्खे: मिलेगी 30 दिनों में दमकती गोरी त्वचा


अक्सर कुछ लोग अपने सांवले रंग से परेशान रहते हैं। सांवला रंग कभी किसी के करियर में रुकावट बनता है तो कभी शादी ब्याह में। ज्यादातर लड़के लड़कियां भी अपने लिए गोरे रंग के हमसफर को प्रीफर करते है। अगर आप अपने सांवले रंग से परेशान हैं तो घबराइये नहीं कुछ आसान आयुर्वेद नुस्खे ऐसे हैं जिनसे आपका सांवलापन दूर हो सकता है।


- एक बाल्टी ठण्डे या गुनगुने पानी में दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है (इस विधि को करने से त्वचा से सम्बन्धी कई रोग ठीक हो जाते हैं)।



- आंवला का मुरब्बा रोज एक नग खाने से दो तीन महीने में ही रंग निखरने लगते है।


- गाजर का रस आधा गिलास खाली पेट सुबह शाम लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है। रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सांफ खाने से खून साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।


- प्रतिदिन खाने के बाद सोंफ का सेवन करें। - रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

Thursday, December 15, 2011

इंटरनेट यूजर हैं तो जरा गौर से इस खबर को पढ़ें, वरना अगला 'शिकार' आप होंगे!


रायपुर/कांकेर। इंटरनेट से सुविधाएं तो बढ़ी हैं साथ ही इसके माध्यम से कुछ लोग रैकेट बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। लुभावने संदेश भेजकर ठग पहले लोगों को अपने झांसे में लेते हैं फिर उन्हें एकाउंट नंबर देकर पैसे डालने को कहते हैं। लालच में आकर कुछ लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और ठगी को शिकार होते हैं। ऐसी ही एक कंपनी के झांसे में आकर शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाला लैब टैक्निशयन दो लाख रुपए ठगी का शिकार हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है तथा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

शहर के श्रीराम हास्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत अजीत मधु को उसके ई-मेल आईडी पर बीएआर डाट जोसेफआर्गन एज द रेट हाट मेल डाट काम से एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था संदेश प्राप्त करने वाला लक्की विजेता है तथा एक मिलियन पाउंड इनाम जीता है। इनाम प्राप्त करने के लिए एक फार्म भरकर भेजने कहा गया था। ई-मेल के झांसे में आकर फार्म भरकर भेज दिया। उसके बाद ई-मेल पर ही जानकारी प्राप्त हुई कि 1 मिलियन पाउंड की राशि इनाम को पार्सल द्वारा भेजा जाएगा। 447010034827 नंबर से फोन आया कि इनामी राशि को पार्सल द्वारा भेजा जा चुका है।

इसके बाद फिर मोबाइल नंबर 09911490373 से फोन आया की पार्सल छुड़ाने कस्टम ड्यूटी 18700 रुपए लगेगी तथा राशि जमा करने एक बैंक का खाता नंबर भी दिया गया। इनाम पाने के लालच में पैसे जमा करा दिए। फिर अलग-अलग तीन बैंक खातों में क्रमश: 29320, 20 हजार, 30 हजार, 98020 रुपए जमा करवाने कहा गया। इसके बाद फिर से 447010034827 से फोन आया कि आपका पैसा ट्रांसफर करने के लिए सीओटी कोड चाहिए उसके लिए 3.10 लाख रुपए बैंक में जमा करवाना होगा। कंफर्मेशन के लिए मेल का पासवर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं निजी बैंक खाता क्रमांक की मांग की गई। बार-बार 3.10 लाख रुपए की मांग करने पर अजीत मधु को शंका हुई कि कहीं उसके साथ धोखा तो नहीं हो रहा है। शंका होने पर सूचना कांकेर पुलिस को दी।

क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की अजीत मधु ने जिस बैंक खाता क्रमांक में पैसा जमा कराया है वे समस्त बैंक खाते मणिपुर इंफाल के है। इन खातों में जमा रकम का आहरण एटीएम के जरिए दिल्ली के विभिन्न एटीएम बूथों से किया गया है। कांकेर पुलिस ने इंफाल मणिपुर पुलिस को घटना से अवगत करवाया तथा जांच शुरू की है।

मैसेज से रहे सावधान

मोबाइल या ई-मेल आईडी पर इस तरह का कोई भी मैसेज या मेल आता है तो आम जनता उनसे सावधान रहें। कुछ चालाक गिरोह नागरिकों को ठगने इस तरह से मैसेज भेजते हैं। इनके झांसों में ना आएं तथा अन्य लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करें।

राहुल भगत, पुलिस अधीक्षक, कांकेर

Tuesday, December 13, 2011

मैथ में कमजोर हैं तो इस खबर को पढ़ें, पलक झपकते ही बन जाएंगे 'उस्ताद'!


रायपुर/भिलाई। मैं चाहे ये करुं, मैं चाहे वो करुं, मेरी मर्जी। यह फार्मूला है और इसका नाम है गोविंदा रूल। इसके जरिए जोड़-घटाना, गुणा-भाग जैसी किसी भी क्रिया किसी भी माध्यम से किया जा सकता है। गणित के कुछ ऐसे ही मजेदार पहलू लेकर इस्पात नगरी आए हैं बिहार के शिवनाथ बिहारी।

उनका यह गोविंदा फार्मूला काफी फेमस है। जैसे गुणा को भाग से हल करने का नियम। कुछ इस अंदाज में- किसी भी संख्या को करना हो पांच से गुणा, फौरन कीजिए हाफ। पाकेट से ले आइए जीरो (0)। हो जाएगा यह पांच गुणा अपने आप। यानी 84x52=420 (यहां 84 का आधा 42 हुआ और आगे शून्य)। इसी तरह विषम संख्या के लिए भी सूत्र है। इसी तरह गुणा को आसान बनाने कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना का सूत्र है। इससे पलक झपकते ही सवाल हल हो जाते हैं। वर्ग निकालने गांधीगिरी एवं डिवाइड एंड रूल के, वर्गमूल निकालने सहवाग का अपर कट। नियमों की ऐसी रोचक प्रस्तुति से बच्चे आकर्षित होते हैं। शिवनाथ बिहारी अध्यापन के इस अनोखे कौशल के कारण चर्चा में हैं।

सिविक सेंटर में आयोजित पुस्तक मेले में उन्होंने स्टाल लगाया है। वहां ब्लैक बोर्ड पर गणित के इन फार्मूलों को समझा रहे हैं। उनका कहना है कि गणित बोझ नहीं है। वे इसके जरिए अध्ययन-अध्यापन को आसान बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे अंग्रेजी में स्नातक हैं, लेकिन गणित के प्रति उनकी जिज्ञासा ने उन्हें जिंदगी का मकसद दे दिया है। फिलहाल मुंबई, कोलकाता, रांची और पटना में उनका बिहारीज पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड गाइडेंस सेंटर चलता है।


अब तक 25 पुस्तकें : उन्होंने बताया कि उन्होंने गणित पर 8 एवं अन्य विषयों पर 17 पुस्तकें लिखीं हैं। पिछले 32 वर्षो में उन्होंने पूरे देश में लगभग 26,500 से भी अधिक व्याख्यान एवं कार्यशालाएं की हैं। उन्होंनें गणित को फिल्म, क्रिकेट, राजनीति और अध्यात्म से जोड़ने की कोशिश की है। उनका दावा है कि वे मिनटों में 100 तक पहाड़ा सिखा सकते हैं। कुछ ही देर में पूरा परीयोडिकटेबल याद करा सकते हैं।

पलक झपकते ही गुणा

बडी़ से बड़ी संख्या का गुणा पलक झपकते ही किया जा सकता है। श्री बिहारी का कहना है कि 98x86=8428 होगा। बच्चा जैसे ही 98 सुनेगा उसे 100 से घटाएगा और दो प्राप्त करेगा। फिर जैसे ही 86 सुनेगा उसमें से 2 घटाकर 84 बोलेगा। अब 86 से 100 को घटाकर 14 प्राप्त करेगा, जिसे 2 से गुणा करने पर 28 आ जाएगा।


Friday, November 18, 2011

अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हैं पहले इसे पढ़ लें?


अभी तक बैंक 6 महीने पुराने चेकों को स्वीकर कर लेते थे लेकिन आरबीआई के नए निर्देश के बाद अब चेकों की वैधता तीन महीने ही होगी इससे पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा ड्राफ्ट, पे आर्डर, और बैंकर चेकों की वैधता भी सिर्फ तीन महीने ही होगी।सिर्फ चेक ही नहीं बल्कि दूसरे वित्तीय कागजात की समय सीमा भी 6 महीने सीमित कर दी गई है आरबीआई ने यह कदम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर उठाया है।

अगर आप लेन देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि अब चेक से लेन देन की समयसीमा बदल गई है कल आरबीआई ने देशभर के सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि वो तीन महीने से पुराने चेकों को स्वीकार नहीं करें इससे पहले आरबीआई ने अधिसूचित बैंकों को इस तरह के निर्देश दिए थे लेकिन अब इसमें ग्रामीण बैंक भी शामिल हो गए हैं। आरबीआई की यह अधिसूचना अप्रैल 2012 से लागू होगी।





Saturday, November 12, 2011

रेलवे से तत्काल टिकट बुक करवा रहे हैं तो पहले इसे पढ़ लें


रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि नए नियम एक हफ्ते में लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे में दलालों की पैठ को कम करने लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।इसके अलावा तत्काल टिकट की बुकिंग में एक पीएनआर नंबर पर सिर्फ चार यात्रियों को टिकट मिल सकेगा। खिड़की पर तत्काल आरक्षित टिकट के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यह कदम टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाए हैं। इसके अलावा रेलवे टिकट काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाएगा।

अगर आप रेलवे से सफर करने की योजना बना रहे हैं साथ ही तत्काल से टिकट बुक करवाना चाहते हैं तो रेलवे की नई घोषणा के बारे में जान लें जिसके मुताबिक अब तत्काल टिकट केवल 24 घंटे पहले ही बुक करवाया जा सकता है पहले यह 48 घंटे पहले बुक करवाया जा सकता था।





Friday, October 14, 2011

ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे लैपटॉप


ये लैपटॉप इतने महंगे हैं कि इन लैपटॉप की कीमत में आप एक हैलीकॉप्टर खरीद सकते हैं। दुनियाभर में तेजी से लैपटॉप रखने का प्रचलन ब़ढ़ रहा है क्योंकि इन्हे कहीं भी लाना ले जाना डेस्कटॉप के मुकाबले काफी आसान होता है। आइए दिखाते हैं आपको दुनिया के पांच सबसे महंगे लैपटॉप

लवेग्लियो

कीमत- 10 लाख डॉलर (तकरीबन 4 करोड़ 90 लाख रुपए)

जब लैपटॉप की कीमत इतनी ज्यादा है तो जाहिर सी बात है कि यह लैपटॉप हर किसी के लिए नहीं बनाए जाते इन लैपटॉप्स को आर्डर पर तैयार किया जात है जिसमें डिजायन और मैटेरियल ग्राहक की पसंद से लगाया जाता है हांलाकि काम करने के लिहाज से इसमें कुछ भी खास नहीं है इसमें 128 जीबी की हार्ड डिस्क, एमपी थ्री प्लेयर और दूसरे लैपटॉप्स की तमाम सुविधाएं हैं।

ट्यूलिप ई-गो डायमंड

कीमत- 3,55,00 डॉलर (तकरीबन 1 करोड़ 74 लाख रुपए)

जैसा की नाम से ही जाहिर है यह लैपटॉप हीरो से बना है इसकी बाहरी सजावट में हीरों का प्रयोग किया गया है इसमें 12 एंटीग्लेयर लगे हैं 2 जीबी रैम,160 जीबी हार्ड डिस्क और इंफ्रारेड कैमरा की सुविधा भी है।

बेंटली का इगो

कीमत-20,000 (9,80,500 रुपए)

ये बेहद खास तरह के स्टाइलिश लैपटॉप्स खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं इनका लुक बेहद खूबसूरत है इसकी हार्डडिस्क 16 गीगाबाइट की है ये बेंटली कंपनी का आधिकारिक उत्पाद है।

वूडू इनवे

कीमत-8,500 डॉलर (4 लाख 16 हजार रुपए)

वूडू द्वारा बनाया गया यह लैपटॉप बेहद खास है इसमें इंटेल कोर 2 चिप डाली गई है इस लैपटॉप में एक आधुनिक लैपटॉप की तमाम सुविधाएं हैं यह 25 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।

रॉक एक्स्टीम एसएलबी

कीमत-5,000 (2 लाख 45 हजार)

इस लैपटॉप की खासियत है कि इसमें हाईडेफिनेशन फोटो या विडियो को देखा जा सकता है इसमें भी इंटेल कोर 2 कोड प्रोसेसर डला है जबकि इसकी रैम 8 गीगा बाइट की है।