Thursday, August 25, 2011

15 लाख रु. की चांदी लेकर नौकर फरार


जयपुर। जयपुर से 15 लाख रु. कीमत की चांदी (21 किलो 630 ग्राम) का पार्सल लेकर मुंबई गया कूरियर कंपनी का नौकर फरार हो गया। दस दिन तक भी उसका पता नहीं चला तो कूरियर मालिक सुशील कुमार सोमानी ने मंगलवार रात कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। फरार गिरधारी लाल करीब डेढ़ माह पहले किशनपोल बाजार में टिक्कड़मल का रास्ता स्थित जय भारत एक्सप्रेस सर्विस (कूरियर कंपनी) में काम पर लगा था। उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ था। वह बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ के पास बिग्गा गांव का रहने वाला है।

गिरधारी को संभालना था मुंबई आफिस

सोमानी के अनुसार उनके मुंबई स्थित कार्यालय पर कर्मचारी छुट्टी पर गए थे इसलिए जयपुर से गिरधारी को कुछ दिन के लिए वहां काम संभालने चांदी के पार्सल के साथ भेज दिया। जयपुर से रवाना होने के अगले दिन से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सोमानी के अनुमसार दो तीन दिन बाद भी जब गिरधारी मुंबई कार्यालय नहीं पहुंचा तो हमने बीकानेर स्थित परिवार से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से मना कर दिया। तब जाकर मंगलवार रात को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। सोमानी ने बताया कि गिरधारी लाल बीकानेर में उनके गांव के पास का रहने वाला है। एक परिचित ने गिरधारी को काम पर रखने को कहा था इसलिए मैंने उसके बारे में ज्यादा छानबीन भी नहीं की।

रिफाइन होने आई थी चांदी

सोमानी ने पुलिस को बताया कि नाहरगढ़ रोड निवासी पंकज सोनी ने 10 अगस्त को चांदी का पार्सल उनको भेजा था, जिसे कोरियर से मुंबई में शकुं तल आर्ट पूना भिजवाना था। मुंबई से यह चांदी पंकज सोनी के रिफाइनरी कारखाने में रिफाइन होने के लिए भेजी गई थी
Report :- O. P. Tawaniya +919413074482

Wednesday, August 24, 2011

अच्छी नींद के लिए तकिए के नीचे इसे रखकर सोएं...

हमारे दैनिक जीवन से कई छोटी-छोटी बातें जुड़ी हुई हैं, जिनका हम पूरी तरह से पालन करते हैं। कुछ बातें हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही हैं। अच्छी नींद और बुरे सपनों से बचाव के लिए शास्त्रों में कई प्रकार के सटीक उपाय बताए गए हैं।

काफी लोगों को बुरे, डरावने या भयानक सपने दिखाई देते हें। जिससे उनकी नींद खुल जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य का नुकसान तो होता है साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता है। पर्याप्त नींद के अभाव में किसी भी कार्य को सही ढंग से कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसी वजह सही समय पर पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को बुरे या डरावने सपनों के कारण नींद नहीं आती है तो उसे सोते समय अपने तकिए के नीचे लोहे का चाकू रखकर सोना चाहिए।

लड़का हो या लड़का, जवान हो या वृद्ध या चाहे कोई बच्चा हो, यदि इन्हें सोते समय बुरे सपने आते हैं या डर लगता है तो तकिए के नीचे लौहे का नुकिला चाकू रखकर सोएं। ऐसा करने से अशुभ सपनों का भय नहीं रहता है और मस्त नींद आती है। यह उपाय काफी पुराना है और आज भी शत-प्रतिशत प्रभावशाली है।

तकिए के नीचे चाकू रखने से हमारे आसपास की नकारात्मक शक्तियां या बुरी शक्तियां निष्क्रीय हो जाती हैं और वे हमारे दिमाग पर कब्जा नहीं कर पाती। जिससे हमें डरावने या भूत-प्रेत या बुरे सपने नहीं दिखाई देते हैं।

Tuesday, August 2, 2011

Home >> Karobar Jagat >> Company News भारत में सबसे ज्यादा 'सैलरी' लेंगे ये जनाब, लिस्ट में और भी

टेलीकॉम क्षेत्र में नंबर वन भारती एयरटेल अब अपने प्रमुख सुनील मित्तल को भी सैलरी पैकेज के मामले में नंबर वन बनाने की दिशा में अग्रसर है। दरअसल, इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों के समक्ष मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव रखा है कि प्रबंध निदेशक सुनील मित्तल के सालाना वेतन पैकेज को बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये तक कर दिया जाए। सोमवार को रखे इस प्रस्ताव में कहा गया है कि मित्तल को इसके अलावा अन्य लाभ भी मिलेंगे।


यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो मित्तल का सैलरी पैकेज बीते वित्त वर्ष में उन्हें मिली तनख्वाह से दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में उनका वेतन पैकेज 27.5 करोड़ था। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि सुनील मित्तल के वेतन पैकेज को अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव किया गया है।



टॉप 10 सैलरी पाने वाले भारतीय



69.76 करोड़ नवीन जिंदल, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, जिंदल स्टील एंड पावर


37.08 करोड़ कलानिधि मारन सीएमडी, सन टीवी नेटवर्क


37.08 करोड़ कावेरी मारन ज्वाइंट एमडी, सन टीवी नेटवर्क


30.88 करोड़ पवन मुंजाल एमडी एवं सीईओ, हीरो होंडा


30.63 करोड़ बृजमोहन मुंजाल चेयरमैन, हीरो ग्रुप


29.69 करोड़ ओंकार कंवर चेयरमैन, अपोलो टायर्स


28.63 करोड़ पंकज पटेल सीएमडी, कैडिला हेल्थकेयर


28.46 करोड़ कुमारमंगलम बिड़ला चेयरमैन, आदित्य बिड़ला ग्रुप


27.60 करोड़ पीआरआर राझा एमडी, मद्रास सीमेंट्स


21.50 करोड़ मार्कंड भट्ट चेयरमैन, टोरेंट ग्रुप



दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी


376 करोड़ फिलिप डाउमैन सीईओ, वायकॉम

Saturday, May 14, 2011

ध्यान रखें, कभी भी खाली हाथ घर ना लौटे क्योंकि...

अधिकतर लोग ऑफिस से या कार्यस्थल से जब अपने घर लौटते हैं तो अपनी व्यस्तता के कारण बिना कुछ लिए खाली हाथ ही घर लौट आते हैं। लेकिन आपने अक्सर हमारे घर के वृद्ध लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि कभी शाम को खाली हाथ घर नहीं लौटना चाहिए क्योंकि हमारे शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि घर लौटते समय घर के बूजुर्गों या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर जाना चाहिए।
घर में कुछ भी नई वस्तु आने पर बच्चें और बूजुर्ग ही सबसे ज्यादा खुश होते हैं। कहीं कहीं इस परम्परा में घर लौटते वक्त बच्चों के लिए मिठाई लाने के बारें में बताया गया है। बुजूर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि बढऩे लगती है और जिस घर में बच्चे और वृद्ध खुश रहते है उस घर में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

ऐसा माना जाता है कि रोज खाली हाथ घर लौटने पर धीरे धीरे उस घर से लक्ष्मी चली जाती है और उस घर के सदस्यों में नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं।इसके विपरित घर लौटते समय कुछ न कुछ वस्तु लेकर आएं तो उससे घर में बरकत बनी रहती है, उस घर में लक्ष्मी का वास हो जाता है। हर रोज घर में कुछ न कुछ लेकर आना वृद्धि का सूचक माना गया है। ऐसे घर में सुख समृद्धि और धन हमेशा बढ़ता जाता है। और घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है।

Tuesday, April 26, 2011

कैसे होते हैं वे लोग जिनकी जन्म तारिख है 2, 11, 20 या 29


अंक 2 का मतलब है जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, 29 हुआ हो, वे सभी अंक 2 वाले होते हैं। यह नंबर चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा के सभी गुण अंक 2 वाले में विद्यमान रहते हैं।

चंद्रमा किसी भी एक राशि में ढाई दिन ही रुकता है अत: चंद्रमा की चाल बहुत तेज है। चंद्रमा हमारे मन को शत-प्रतिशत नियंत्रित करता है। अंक 2 वालों का ग्रह स्वामी चंद्र है इस वजह से यह लोग मन से चंचल होते हैं। चंद्र के प्रभाव के कारण यह लोग रोमांस से भरपूर होते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक के लोगों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक क्षमता काफी अधिक होती है। हर कार्य को अच्छे और बेहद ही आकर्षक तरीके से करते हैं। हर पल नया करने के लिए लालायित रहते हैं। यह लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और विपरित लिंग के प्रति बहुत अधिक आकर्षित होते हैं। अन्य लोग भी इनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से इन पर मोहित हो जाते हैं। अधिकांशत: इस अंक के लोग शारीरिक दृष्टि से अधिक बलवान न होते हुए सामान्य शरीर वाले होते हैं।

यह लोग अधिक समय तक एक जैसा जीवन नहीं जी सकते, इन्हें परिवर्तन काफी पसंद होता है। इनके कई मित्र होते हैं। मन की चंचलता के कारण इनका मन अधिकांश समय अस्थिर ही रहता है। विपरित परिस्थितियों में बहुत जल्द दुखी हो जाते हैं और कई बार हिम्मत भी हार जाते हैं। ऐसे में इनमें आत्मविश्वास की कमी आ जाती है।

- इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं।

- इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं।

- लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते।

- अंक 2 वालों को मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए।

व्यापार में हो रहा है नुकसान तो करें यह उपाय

बिजनेस में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। कभी मुनाफा होता है तो कभी नुकसान भी। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि व्यापार में लगातार नुकसान होता जाता है जिसके कारण व्यापार लगभग चौपट हो जाता है। यदि आपके साथ भी यही परेशानी है तो नीचे लिखी रामायण की चौपाई का नियमित विधि-पूर्वक जप से आपकी समस्या दूर हो जाएगी और बिजनेस में सफलता मिलने लगेगी।

चौपाई- विश्व भरण पोषण कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।



जप विधि

- सुबह जल्दी उठकर नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर राम दरबार की तस्वीर लगाकर घी का दीपक व मोटी धूप बत्ती अर्पित करें जो कम से कम तीन घंटे जले।

- इसके बाद इस चौपाई का 1001 बार जप करें।

- जप पूर्ण होने के बाद गाय को हरी घास खिलाएं।

- इस उपाय को पूर्ण श्रध्दा के साथ करने से बिजनेस में सफलता मिलती है।

- इस चौपाई के जप के साथ दुकान या ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर अशोक वृक्ष के 9 पत्ते कच्चे सूत में बाँधकर बंदनवार के जैसे बाँध दें। पत्ते सूखने पर उसे बदलते रहें तो व्यापार में हो रहा नुकसान थम जाएगा और व्यवसाय में उन्नति होने लगेगी।

इस मंत्र से पाएं धन, दौलत व शौहरत

वर्तमान समय में धन इंसान की सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। सभी चाहते हैं कि उन पर लक्ष्मी की कृपा हो। उनके पास जो लक्ष्मी आए वो उन्हें कभी छोड़कर ना जाए और घर हमेशा धनधान्य से पूर्ण हो, यदि आप भी यही चाहते हैं तो नीचे लिखे लक्ष्मी प्राप्ति के मंत्र का विधि-विधानपूर्वक जप करने से आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र से धन-दौलत व शौहरत सभी कुछ पाया जा सकता है। रामरक्षा स्तोत्र का लक्ष्मीदायक यह मंत्र धन प्राप्ति के लिए बहुत लाभदायक है।

मंत्र

आपदाम अपहर्तारम् दातारम् सर्व संपदाम्।

लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो-भूयो नमाम्यहम्।।


जप विधि

- सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।

- माता लक्ष्मी की प्रतिमा का पूजन कर इस मंत्र का 5 माला जप करें।

- जप के लिए स्फटिक या कमल गट्टे की माला का प्रयोग करें।