Saturday, January 1, 2011

राशि के अनुसार ऐसा करें तो होगी मनोकामना पूरी


जब कोई भी इंसान अपनी किसी भी इच्छा की पूर्ति के लिए कोशिशें कर के हार जाता है तो फिर वह मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगता है। इस तरह वह पैसों व समय दोनों का नुकसान उठाता है। फिर भी वह निश्चयपूर्वक नहीं कह सकता कि उसकी मनोकामना पूरी हो ही जाएगी। लेकिन तंत्र विज्ञान मे कुछ ऐसे टोटके हैं जिन्हे अपनाकर आप निश्चित ही अपनी सारी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं 2011में आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो तो आपकी राशि के अनुसार नीचे लिखें टोटको को पूरी श्रद्धा से अपनाएं निश्चित ही 2011 में आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मेष- ग्यारह हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढ़ाएं या वर्ष में एक बार हनुमान जी के किसी मन्दिर में रामध्वजा लगवाएं।

वृषभ- ग्यारह शुक्रवार लक्ष्मीजी या देवी के मन्दिर में खुशबु वाली अगरबत्ती चढ़ाएं और खीर का प्रसाद बांटे।

मिथुन- रोज कुछ भी खाने से पूर्व इलायची और तुलसीदल गणपति के स्मरण के साथ सेवन करें।कर्क- भगवान शिव को हर सोमवार को मीठा दूध चढ़ाएं।

सिंह- जल में रोली और शहद मिलाकर रोज सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अघ्र्य दें।

कन्या- २१ बुधवार गणेश जी को दूर्वा, गुड़ व साबुत मूंग चढाएं।

तुला- शुभ कार्य के लिए निकलने से पहले तुलसी के दर्शन करें और उसका एक पत्ता खाकर निकलें।

वृश्चिक- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलने से पूर्व हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं।

धनु- सूर्यदशा की ओर मुख करते हुए नित्य नाभि और मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर- हर शनिवार को उठते समय सबसे पहले खेजड़ी या पीपल के पेड़ पर जल चढाएं।

कुंभ- सात शनिवार दक्षिणामुखी हनुमान जी की परिक्रमा करें। अंत में गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालिसा का पाठ करें।

Friday, December 24, 2010

राशि के अनुसार मंत्र जप से नहीं होगी पैसों की तंगीराशि के अनुसार मंत्र जप से नहीं होगी पैसों की तंगी


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन पर उसकी राशि का विशेष प्रभाव पड़ता है। सभी अपनी राशि का मंत्र यदि नियमित रुप से पूजा के समय कम से कम एक माला जप करते रहे तो उसकी राशि पर अशुभ ग्रह के प्रभाव और दोषों का निवारण हो जाता है।

उसी प्रकार यदि किसी के घर में अलक्ष्मी का निवास हो गया हो। आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है तो अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जप करें । इन मंत्रों के जप से आपकी गरीबी जरुर दूर हो जाएगी साथ ही ये मंत्र धनसम्पदा बढ़ाने और भौतिक सुख प्रदान करने में बहुत सफल माने गए हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको न हो कभी पैसों की तंगी तो अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जप आपके लिए निश्चित ही लाभदायक होगा।


मेष- ऊं ऐं क्लीं सौ:


वृष- ऊं ऐं क्लीं श्रीं


मिथुन- ऊं क्ली ऐं सौ:


कर्क-ऊं ऐं क्ली श्रीं


सिंह- ऊं ह्रीं श्रीं सौ:


कन्या- ऊं श्रीं ऐं सौ:


तुला- ऊं ह्रीं श्रीं सौं


वृश्चिक- ऊं ऐं क्लीं सौ:


धनु- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:


मकर-ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:


कुंभ- ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं


मीन- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

Thursday, December 23, 2010

राशि के अनुसार ऐसे करें टेंशन को छू मंतर


ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रहों में चंद्रमा को मन का स्वामी माना गया है। कुंडली में चंद्रमा की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति अवसाद ग्रस्त हो जाता है और उसका मन कुंठीत हो जाता है। इसलिए अपनी राशि के अनुसार चंद्रमा से संबंधित प्रयोग करें तो आप अवसाद और टेंशन से बच सकते है।

मेष- मेष राशि वाले जातक रात में सिरहाने, तांबे के पात्र में जल भर कर रखें और सुबह कांटेदार पेड़ पौधे में डालें तो फ्रस्ट्रेशन से बच सकते है।

वृष- सोमवार को सफेद कपड़े में चावल और मिश्री बांधकर बहते हुए पानी में बहाने से आपका मन हमेशा स्वस्थ्य बना रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वाले लोग गले में या कनिष्ठीका अंगुली यानी लिटिल फिंगर में चांदी की अंगुठी में मोती धारण करें।

कर्क- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए आप गाय के कच्चे दूध से शिव जी का अभिषेक करें।

सिंह- रात में तांबे के बर्तन में जल भर कर रखें और सुबह उस जल को पिने से आप कभी कुंठीत नही होंगे।

कन्या- आपकी राशि के अनुसार आपको पानी का दान देना चाहिए।

तुला- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए आपको पानी का दान नही देना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा अशुभ फल देने वाला होता है इसलिए इन्हे चांदी के साथ मोती धारण करना चाहिए और गहरे पानी से सावधान रहना चाहिए।

धनु- फ्रस्ट्रेशन से बचने के लिए धनु राशि वाले लोगो को श्मशान या अस्पताल में प्याऊ लगवाना चाहिए।

मकर- यह राशि शनि देव की राशि है इस राशि वालों को शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना चाहिए।

कुंभ- अपनी राशि के अनुसार आपको पानी या कच्चा दूध मटके में रख कर सुखी नदी में गाढऩा चाहिए।

मीन- आपकी राशि जलतत्व की राशि है इसलिए मीन राशि वाले लोगों को मछली को दाना डालना चाहिए

ऐसे सपने आएं मतलब जल्द ही चमकेगी किस्मत


कहते हैं ज्योतिष के माध्यम से किसी के भी भूत-भविष्य और वर्तमान का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिष का ऐसा ही एक प्रकार स्वप्र ज्योतिष है, जिनसे हम भविष्य में क्या होने वाला है? इस प्रश्न का उत्तर खोज सकते हैं।

स्वप्न ज्योतिष के माध्यम से भविष्य में घटित होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं।

-सपने में अपने आपको आग जलाते हुए देखना।

-सपने में किसी का कत्ल करना।

-नारियल का प्रसाद मिलना।

-सपने मे पहाड़ पर चढऩा।

-सपने में कोई धार्मिक कार्य करना या देवी-देवता की मूर्ति देखना।

-सपने में कोई कड़वी चीज खाना।

-सपने में अपने आप को छाता खोलते देखना।

-सपने में खुद को रोते हुए देखना।

यदि उपर लिखे सपनों में से कोई भी स्वप्न आपको दिखाई दे, तो समझना चाहिये कि आपके व्यवसाय या नौकरी के क्षेत्र में आपकी तरक्की के साथ ही आपका शीघ्र ही भाग्योदय होगा।

Tuesday, December 21, 2010

वो पांच शेयर जो दिलाएंगे आपको मुनाफा


आज हम फिर आपको बताएंगे उन पांच शेयरों के बारे में जो आपको दिला सकते हैं मुनाफा। आइए जानते हैं कि वे कौन से पांच शेयर हैं जो देंगे मुनाफा।

इस सूची में पहला नाम है कोल इंडिया का। इस कंपनी का कोयले के व्यवसाय के बड़े हिस्से पर कब्जा है। देश में कोयले की भारी कमी है। कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाना चाह रही है और इसके लिए निवेश और प्रयास कर रही है। कंपनी के शेयर 312 रुपए पर खरीदें और टारगेट रखें 380 रुपए का।

अंसल प्रॉपर्टी ऐंड इन्फ्रा-यह कंपनी 19 टाउनशिप प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसकी बिक्री में 79 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसका लाभ 54 प्रतिशत बढ़ा है। इसके मार्जिन में और सुधार की गुंजाइश है। कंपनी अपना कर्ज भी घटा रही है। इसे 58 रुपए तक खरीदें और इसका टारगेट होगा 75 रुपए का।

पॉवर ग्रिड-यह कंपनी सरकारी है और इस सेक्टर में सरताज है। ट्रांसमिशन के काम में हो रही बढ़ोतरी से इसके लाभ में और वृद्धि होगी। इसके अलावा कंपनी के टेलीकॉम टॉवर बिजनेस से भी उसे लाभ मिलेगा। इसे 97 रुपए पर खरीदें और इसका टारगेट रखें 120 रुपए।

थॉमस कुक-यह कंपनी टूरिज्म क्षेत्र की शुरूआती कंपनियों में से है। इस समय सर्दियों की छुट्टियों के कारण इसके कामकाज में बढ़ोतरी हो रही है। यह 72 शहरों में काम कर रही है और इसे बढ़ाती जा रही है। इसका रिजल्ट बढ़िया आने की उम्मीद है। इसे 58-60 रुपए पर खरीदें और टारगेट रखें 75 रुपए।

यस बैंक- इसका बिजनेस मॉडल इसे लाभ पहुंचाएगा। वर्तमान में यह कॉरपोरेट बैंक है इसलिए इसके बेहतर करने की उम्मीद है। यह अपने और ब्रांच खोलने जा रही है। इसे 299 रुपए में खरीदें और 360 रुपए का टारगेट रखें।

ललित खन्ना, चीफ कंसल्टेंट, ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड

उद्घघोषणा- यह सलाह तात्कालिक परिस्थितियों पर आधारित है और इसमें समयानुसार बदलाव हो सकते हैं।

Tuesday, December 7, 2010

सपने में अगर ली चाय की चुस्की तो समझो...


स्वप्न ज्योतिष के माध्यम से भविष्य में घटित होने वाले शुभ-अशुभ कार्यों की जानकारी मिलती है। अक्सर नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे ही कुछ सपनों की आज हम बात कर रहे हैं जो आने वाले कल के सुखमय होने का संकेत देते हैं।

- जो व्यक्ति सपने में तिल, चावल सरसों, जौ, अन्न, का ढेर देखता है। उस व्यक्ति को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

- कलश, शंख और सोने के गहने देखने से जीवन में हर सुख मिलता है।

- अगर सपने में खुद को चाय या चाय की चुस्की लेते देखें तो उसे जीवन में हर्ष उल्लास और समृद्धि मिलती है।

- जब कोई अपनी खोई हुई वस्तु प्राप्त करता है तो उसे आगामी जीवन में सुख मिलता है।

- यदि कोई व्यक्ति सपने में में इन्द्र धनुष देखता है तो उसका जीवन बहुत सुखमय और खुशियों से भरा होता है।

Sunday, December 5, 2010

गलती से भी बाल-नाखून न काटें, क्यों व किस दिन ?


परंपराएं, नियम-कायदे और अनुशासन आखिर क्या और क्यों हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में इन बातों का कोई महत्व या औचित्य है भी या नहीं, कहीं ये बातें अंध विश्वास ही तो नहीं हैं? दूसरे पहलू से सोचें तो क्या इन परंपराओं का इंसानी जिंदगी में कोई महत्वपूर्ण योगदान है? जब गहराई और बारीकी से अध्ययन और विश्लेषण करते हैं तो हम पाते हैं कि, अधिकांस परंपराओं और रीति-रिवाजों के पीछे एक सुनिश्वित वैज्ञानिक कारण होता है। किसी बात को पूरा का पूरा समाज यूं ही नहीं मानने लग जाता। अनुभव, उदाहरण, आंकड़े और परिणामों के आधार पर ही कोई नियम या परंपरा परे समाज में स्थान और मान्यता प्राप्त करते हैं। प्रात:जल्दी उठना, सूर्य व तुलसी को जल चढ़ाना, माता-पिता व गुरुजनों के चरण स्पर्श करना या तिलक लगाना , शिखा-जनेऊ धारण करना ..... आदि अनेक परंपराओं का बड़ा ही पुख्ता वैज्ञानिक आधार होता है।



बेहद महत्वपूर्ण और अनिवार्य परंपराओं व नियमों में बाल और नाखून काटने के विषय में भी स्पष्ट संकेत प्राप्त होते हैं। आज भी हम घर के बड़े और बुजुर्गों को यह कहते हुए सुनते हैं कि, शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल और नाखून भूल कर भी नहीं काटना चाहिये। पर आखिर ऐसा क्यों?



जब हम अंतरिक्ष विज्ञान और ज्योतिष की प्राचीन और प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करते तो इन प्रश्रों का बड़ा ही स्पष्ट वैज्ञानिक समाधान प्राप्त होता है। वह यह कि शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की दशाएं तथा अंनत ब्रह्माण्ड में से आने वाली अनेकानेक सूक्ष्मातिसूक्ष्म किरणें मानवीय मस्तिष्क पर अत्यंत संवेदनशील प्रभाव डालती हैं। यह स्पष्ट है कि इंसानी शरीर में उंगलियों के अग्र भाग तथा सिर अत्यंत संवेदनशील होते हैं। कठोर नाखूनों और बालों से इनकी सुरक्षा होती है। इसीलिये ऐसे प्रतिकूल समय में इनका काटना शास्त्रों में वर्जित, निंदनीय और अधार्मिक कार्य माना गया है।